अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत
इसी क्रम में आज सोमवार को राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के तहत जिलेभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डीएम अंशुल सिंह ने स्वच्छता स्वयं सेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उनके नेतृत्व में स्टेडियम परिसर से बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। लोगों में स्वच्छता के प्रति अच्छा आचरण विकसित हो और लोग इस कार्य को दीर्घकाल के लिए अपनी आदत में लाए, यह इस अभियान का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। कहा कि कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डाले तथा स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करें। इस स्वच्छता अभियान के लिए 26 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए गए थे।
रहें मौजूद
इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, अपर एडीएम युक्ता मिश्र, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, हरीश कनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।