अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा उनके द्वारा नामित बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम तथा पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक का आयोजन
बैठक में बताया गया कि 14 जुलाई 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया था। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा उनके निस्तारण की कार्रवाई 11 सितंबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली, दावे एवं आपत्तियों तथा नोटिसों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। बताया गया कि नोटिसों से संबंधित सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वर्तमान में सुनवाई का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
रहें उपस्थित
बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा उनके द्वारा नामित बीएलए-1 उपस्थित रहे।