April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना,विश्विद्यालय द्वारा अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर 9 सितंबर को कार्यक्रम होंगे आयोजित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के अधिष्ठाता शैक्षिक और समन्वयक  प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोबन सिंह जीना, विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा अमृत महोत्सव-2021 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर  दिनांक 9 सितंबर,2021को ऑनलाइन,  साढ़े 11 बजे उद्घाटन सत्र और अपराह्न 1 बजे से द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें संकायवार प्रचार प्रसार के लिए विमर्श किया जाएगा।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी हैं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जुड़े इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी (मा.कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा) होंगे। प्रोफेसर जोशी ने कहा कि  इस कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, अधिष्ठाता प्रशासन, विभागाध्यक्ष, संयोजक, व्यावसायिक पाठ्यक्रम मौजूद रहेंगे।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यक्रम के समन्वयक प्रो शेखर चंद्र जोशी एवं सह संयोजक डॉ भाष्कर चौधरी हैं।