अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
बीते दिनों सोच ट्रस्ट के दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया।
छात्राओं की दी जानकारी
इस अवसर पर संस्था ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पाई गरुड़ में मासिक धर्म विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें सोच संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और छात्राओं से मासिक धर्म विषय पर समाज में फैली भ्रांतियों, कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने सवाल पूछे और जागरूकता प्राप्त की।
सोच संस्था के प्रयासों की सराहना की
इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति सही जानकारी देना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और स्वच्छता का महत्व समझाना था। बताया कि सोच ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।