अल्मोड़ा: पुलिस की सामाजिक पहल, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 31.10.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कार्यालय अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जिसमें अल्मोड़ा जिला चिकित्सक टीम की उपस्थिति में पुलिस के सात अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा स्वेच्छा से उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 50 से अधिक जवानों का निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा जवानों को स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।