अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में संकुल हवालबाग के सामाजिक विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ नयाल ने बताया कि सामाजिक विज्ञान महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों क़े भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाकर निखारना है। इस महोत्सव क़े माध्यम से विद्यार्थी देश की सांस्कृतिक विविधता एवं एकता की जानकारी प्राप्त करते हैं। सामाजिक विज्ञान महोत्सव क़े अंतर्गत हुईं भाषण प्रतियोगिता में दिया जोशी प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में आशिता खातून प्रथम, भावेश तिवारी द्वितीय, रौनक तृतीय रहे एवं मॉडल प्रदर्शनी में प्रियांशी आर्या प्रथम, रूचि जोशी द्वितीय एवं प्रियांशु टम्टा तृतीय
रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किये गए।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी हिमांती टम्टा, बबिता रावत, संजय जोशी, चंद्रा जोशी, मधन सिंह, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल, डॉ निर्मल कुमार पंत, कमलेश जोशी,सुनीता बोरा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगडवाल, महेश चंद्र, योगिता तिवारी एवं राकेश कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद पांडे ने किया।