अल्मोड़ा: जल्द दन्या-आरासलपड़ सड़क पर होगा डामरीकरण, इतने करोड़ हुए स्वीकृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में  25 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली दन्या-आरासलपड़ सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

डामरीकरण का होगा कार्य

मिली जानकारी के अनुसार 20 करोड़ रुपये से यह कार्य होगा। दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण के साथ ही भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों के निर्माण का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 56 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुए हैं। जल्द काम शुरू होगा।