अल्मोड़ा: जल्द अल्मोड़ा से देहरादून को शुरू होगी हैली सेवा, जाने

    
अल्मोड़ा जिले से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही एक बार फिर अल्मोड़ा से हैली सेवा शुरू होगी। इस संबंध में उत्तराखंड में चारधाम में वर्तमान में हेली सेवा दे रही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के टाटिक में नवनिर्मित हैलीपैड का निरीक्षण कर हेलीपैड में जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुरू होगी हैली सेवा-

जिसके बाद अगले कुछ ही दिनों में महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय, दिल्ली (डीजीसीए) की टीम की ओर से हेलीपैड का निरीक्षण किया जाएगा और एक ट्रायल लैंडिंग कराई जाएगी। यह सेवा शुरू होने के बाद लोगो को आने जाने में दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा।