अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना परिसर में 77 यूके एनसीसी बटालियन की पहल पर आधुनिक शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। इस संबंध मे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा परिसर में एनसीसी बटालियन शूटिंग रेंज के लिए खुद प्रस्ताव तैयार करेगी। जिसके बाद परिसर के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षण लेकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।