अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण: डीएम अंशुल सिंह ने बूथ संख्या-135 पंचधारा का किया निरीक्षण, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों के लिए जारी नोटिसों की सुनवाई जनपद में निरंतर जारी है।

सुनवाई प्रक्रिया का लिया जायजा

इसी क्रम में आज सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बूथ संख्या-135, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचधारा का निरीक्षण कर सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए आए व्यक्तियों से वार्ता कर प्रक्रिया के संबंध में उनका फीडबैक लिया तथा यह जाना कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने बूथ पर तैनात कार्मिकों एवं नियुक्त एईआरओ से सुनवाई की प्रगति, प्राप्त प्रकरणों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

लापरवाही न बरतने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने तथा सुनवाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

रहें उपस्थित

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।