अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा कैंसर समेत इन गंभीर बीमारियों का इलाज: इस मशीन के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही चौथे चरण (स्टेज-4) के कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज शुरू होने की उम्मीद है।

भेजा प्रस्ताव

इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को रेडिएशन मशीन के लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेजा है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा बेस अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग में फिलहाल केवल कीमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन रेडिएशन मशीन न होने के कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर करना पड़ता है। मशीन उपलब्ध होने के बाद यहां जांचों के साथ-साथ रेडिएशन के जरिए मरीजों का इलाज भी संभव हो सकेगा।

मरीजों को मिलेगा लाभ

​रेडिएशन मशीन में उच्च-ऊर्जा वाली किरणों (जैसे एक्स-रे, गामा किरणें या इलेक्ट्रॉन बीम) का उपयोग किया जाता है, जिसका मुख्य उपयोग कैंसर के उपचार में होता है।‌ इस मशीन के आने से अस्पताल में ही एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांचें होने लगेंगी। साथ ही चौथे स्टेज के कैंसर के साथ-साथ ब्रेन ट्यूमर, फेफड़े और गर्दन से जुड़ी गंभीर समस्याओं का इलाज भी अब रेडिएशन विधि से संभव हो सकेगा।