अल्मोड़ा: महिला हॉकी प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने हल्द्वानी को हराया

बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी एंड लॉ कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें  कुमाऊं विवि महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन-

इस प्रतियोगिता के पहले मैच में एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा ने हल्द्वानी को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की है। यह प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। जिसमें डीएसबी कैंपस (नैनीताल), एसएसजे कैंपस (अल्मोड़ा), राधेहरि पीजी कॉलेज (काशीपुर) और एमबीपीजी (हल्द्वानी) की टीमों ने हिस्सा लिया है।