अल्मोड़ा: एसएसजे विवि 24 यूके बालिका वाहिनी एन.सी.सी. कैडेट्स को अल्फा ग्रेड प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित, इन कैडेट्स ने कड़ी मेहनत पर पाया अल्फा ग्रेड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा के अल्मोड़ा परिसर में स्थापित 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी की कैडेट दिव्या सुप्याल एवं कैडेट दिव्या कुँवर ने बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एनआईएम  (NIM)उत्तरकाशी में पूर्ण किया।

कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन
जिसमें उन्हें इस कोर्स में अल्फा ग्रेड प्राप्त किया है।
कैडेट को अल्फा ग्रेड मिलने पर  कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा मैडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कैडेट्स और डॉ ममता पंत के कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 24 वीं वाहिनी  के कैडेट्स बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कैडेट्स के शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम भी रोशन होता है। उन्होंने आगे कहा कि वे कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। एसोसिएट एन सी सी आफिसर लैफ्टिनैंट डॉ ममता पंत ने बताया कि कैडेट दिव्या सुप्याल, दिव्या कुँवर का चयन विभिन्न मानकों और प्रतियोगिताओं को उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है। इस कैंप में दोनों कैडेट्स ने अल्फा ग्रेड के साथ बैज भी प्राप्त किये।

किया गया सम्मानित

ज्ञातव्य है कि 24वीं छात्रा  वाहिनी के कैडेट्स इससे पूर्व भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं जिसके तहत उन्हें डीजी एन सी सी अवार्ड, एडीजी एन सी सी अवार्ड, सीएम अवार्ड, गवर्नर अवार्ड एवं अन्य अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ये दोनों कैडेट्स सोबन सिंह जीना परिसर की हैं। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने भी इनको मेडल पहनाकर एवं शील्ड से सम्मानित कर इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके साथ ही कैडेट्स को 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

रहें मौजूद

विश्वविद्यालय में सम्मान करने के अवसर पर उनके साथ कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज शाह, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत भी मौजूद रहें।