अल्मोड़ा: एसएसजे विवि का दीक्षांत समारोह: स्थानीय संस्कृति के रंग में रंगेगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने लिया तैयारियों का जायजा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।

दिए जरूरी निर्देश

इसी क्रम में बीते कल बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार का दीक्षांत समारोह पूरी तरह से स्थानीय संस्कृति के अनुरूप और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। बैठक के बाद कुलपति प्रो. सतपाल सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल स्वामी विवेकानंद सभागार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए। जिसमें कहा कि आयोजन स्थल की समय पर मुकम्मल साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सभागार के आसपास झाड़ियों के कटान और सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा हो। सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें।


​रहे मौजूद

​बैठक में डॉ. डीएस बिष्ट (कुलसचिव), प्रो. पंकज कुमार साह (परीक्षा नियंत्रक), प्रो. डीके भट्ट (संयोजक), और प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), प्रो. एके नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. एचआर कौशल, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, प्रो. एके पंत, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. डीपी यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. पारुल सक्सेना, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. आरसी मौर्या, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. नीलम, डॉ. ललित जोशी, डॉ. प्रियंका पांडे, और डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।