अल्मोड़ा: SSJ विवि: B.Ed-M.Ed प्रवेश परीक्षा की गलत उत्तर कुंजी हटी, जारी हुई संशोधित आंसर-की

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद विवि ने उसे हटाया।

उत्तर कुंजी जारी

जिस पर गलतियों वाली पुरानी उत्तर कुंजी को वेबसाइट से हटाकर संशोधित (नई) आंसर-की जारी कर दी गई है। पहली बार जारी उत्तर कुंजी में सेट-ए (Set A) को छोड़कर बाकी सभी सेटों के प्रश्नों के अधिकांश उत्तर तकनीकी कारणों से गलत दर्ज हो गए थे। अभ्यर्थी नई उत्तर कुंजी का मिलान कर किसी भी प्रश्न या उत्तर पर अपनी आपत्ति 20 अगस्त तक ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं।