अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बार फिर अवसर प्रदान किया है।
दी यह जानकारी
जानकारी के मुताबिक विवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया के तहत समर्थ पोर्टल को पुनः खोल दिया है। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा (रिव्यू) और प्रवेश प्रोसेसिंग की पूरी प्रक्रिया 5 सितंबर तक संपन्न की जाएगी। इसके बाद तय मानकों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।