अल्मोड़ा: आगामी ऐतिहासिक माँ नंदा देवी मेले को शांतिपूर्ण, भव्य और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बैठक का आयोजन
इसी क्रम में आज गुरूवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, नगर पालिका और पुलिस समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और संभावित समस्याओं पर चर्चा की। एसएसपी अल्मोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों, संकरी गलियों और मुख्य स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जाएगी। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
की यह अपील
एसएसपी घोडके ने बताया कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जल्द ही सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर समय पर सभी तैयारियां पूरी करने की अपील की।
रहें मौजूद
इस बैठक में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, RI रेडियो उमाशंकर पाण्डे, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पार्षद व महिला जिला उपाध्यक्षा वन्दना वर्मा, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बि’ट्टू, मन्दिर समिति सचिव मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष रिक्खू साह, नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल सुशील साह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।