अल्मोड़ा: एसएसपी ने शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल को कराई परेड, अच्छी फिटनेस के लिये किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 17-05-2024 को देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
      
कराया यह अभ्यास

जिसमें सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया‌। तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।
     
दिए यह निर्देश

परेड के पश्चात एसएसपी के द्वारा पुलिस लाईन के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और कर्मचारी मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश‌ दिये गये।
     
रहें मौजूद

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा व प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम सहित जनपद के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय शाखाओ,दूरसंचार,फायर स्टेशनों के प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।