अल्मोड़ा: राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नदारद अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

लापरवाह चिकित्सकों की काउंसलिंग करने और संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में राज्य मंत्री मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज में पानी के अभाव में प्रसूता को रेफर करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लापरवाह चिकित्सकों की काउंसलिंग करने और संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को गौरा शक्ति एप की दी जानकारी

उन्होंने पुलिस महिला सेल और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सेल से महिला संबंधी अपराधों की जानकारी ली। सभी स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण स्तर पर ग्रामीणों को गौरा शक्ति एप की जानकारी देने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

बाहर की दवाई न लिखने के दिए निर्देश

सीएमओ को चिकित्सक मरीजों व तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार रखने और बाहर की दवाई न लिखने के दिये निर्देश।

मौजूद रहे

इस मौके पर सीडीओ अंशुल सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, डीपीओ पितांबर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।