अल्मोड़ा: NDA और CDS परीक्षा को लेकर सुरक्षा के रहें कड़े इंतजाम, केंद्रों पर हुई कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ामें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS और NDA की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद पुलिस हाई अलर्ट पर रहीं। जिसमें रविवार को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले।

सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की DFMD और HHMD उपकरणों से गहन तलाशी की गई। मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध किया गया। जनपद की LIU और SOG टीमें लगातार सक्रिय रही। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की गई।‌ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर रखी गई ताकि परीक्षा से जुड़ी कोई भी भ्रामक खबर या अफवाह न फैल सके।