अल्मोड़ा: बियरशिबा विद्यालय, अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद चुनाव एवं अलंकरण समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व तथा गोपनीयता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके पश्चात प्रत्याशियों ने जनरल गैदरिंग में अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखे। सभी विद्यार्थियों ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। दिनांक 15 जून को आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा के टूआईसी तपन कुमार दास एवं बियरशिबा विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम काण्डपाल (असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी) उपस्थित रहे। एन.सी.सी. के विद्यार्थियों द्वारा परेड के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय की डायरेक्टर एवं उपप्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
रहें मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का संचालन मनोरमा आर्या द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि तपन कुमार दास एवं शुभम काण्डपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु अपने वादों को पूरा करने का आह्वान किया।
विद्यालय में आयोजित छात्र परिषद (Student Council) एवं विभिन्न क्लबों के लिए निम्नलिखित छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है:
सीनियर वर्ग के निर्वाचित पदाधिकारी
हेड बॉय – युवराज रावत
हेड गर्ल – दिव्या रावत
वाइस हेड बॉय – आयुष बिष्ट
वाइस हेड गर्ल – वंशिका बिष्ट
जूनियर वर्ग के निर्वाचित पदाधिकारी
हेड बॉय – संकल्प त्रिपाठी
हेड गर्ल – गरिमा नयाल
वाइस हेड बॉय – आरव अधिकारी
वाइस हेड गर्ल – जिया गोस्वामी
रेड हाउस
सीनियर वर्ग
कैप्टन बॉय – उज्ज्वल जोशी
कैप्टन गर्ल – काशिश
वाइस कैप्टन बॉय – गौरांग जोशी
वाइस कैप्टन गर्ल – वैष्णवी आर्यन
जूनियर वर्ग
कैप्टन बॉय – विशाल बिष्ट
कैप्टन गर्ल – मेदिनी धैला
ब्लू हाउस
सीनियर वर्ग
कैप्टन बॉय – तनमय सनवाल
कैप्टन गर्ल – हार्मिका
वाइस कैप्टन बॉय – कृष्णा धैला
वाइस कैप्टन गर्ल – अदिति रावत
जूनियर वर्ग
कैप्टन बॉय – बिपिन चंद्र
कैप्टन बॉय – बिपिन चंद्रा
कैप्टन गर्ल – प्रियंका साह
ग्रीन हाउस
सीनियर वर्ग
कैप्टन बॉय – सियोल
कैप्टन गर्ल – प्राची गुप्ता
वाइस कैप्टन बॉय – विजय भट्ट
वाइस कैप्टन गर्ल – तन्या टम्टा
ग्रीन हाउस
जूनियर वर्ग
कैप्टन बालक – नितिन मेहरा
कैप्टन बालिका – प्रिया गोस्वामी
येलो हाउस (सीनियर)
कप्तान बालक – रुद्र पवार
बालिका – कनिष्का बिष्ट
उप-कप्तान
बालक – शिवम कर्नाटक
बालिका – यशस्वी पंत
येलो हाउस (जूनियर)
कप्तान
बालक – गौरांश मेहता
बालिका – वैभवी तिवारी
सांस्कृतिक प्रमुख (Cultural Head) – सीनियर
बालक – स्पर्श कुमार
बालिका – पलक वासी
उप-सांस्कृतिक प्रमुख
बालक – दिव्यांश सामंत
बालिका – वर्षा मेहता
सांस्कृतिक प्रमुख (जूनियर)
बालक – शिवांग आर्य
बालिका – श्रृष्टि मेहता
खेल कप्तान (Sports Captain) – सीनियर
बालक – हर्षित अल्मिया
बालिका – दिव्यांशी
उप-खेल कप्तान
बालक – आयुष कुमार
बालिका – निकिता
खेल कप्तान (जूनियर)
बालक – मयंक रावत
बालिका – प्रियंका रावत
अनुशासन प्रभारी (Discipline Incharge) – सीनियर
बालक – अयाज
बालिका – साक्षी रावत
उप-अनुशासन प्रभारी
बालक – शांतनु सिजवाली
बालिका – हर्षिता राणा
अंग्रेज़ी बोलचाल प्रभारी (English Speaking Incharge)
बालक – कृष्णा बिष्ट
बालिका – आद्या
उप-प्रभारी
बालक – अश्विन
बालिका – जया
इको क्लब प्रमुख
उर्वशी बिष्ट
शिवानी बिष्ट
वंदना सिंह
साहित्यिक क्लब
शिरीष साह
आराध्या बिष्ट
दी शुभकामनाएं
सभी चयनित छात्र-छात्राओं का मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की डायरेक्टर एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा अलंकरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरूपेन्द्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।