अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने किया।
दी यह जानकारी
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ नयाल ने बताया की इन पांच दिनों में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी एवं विभिन्न प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाएंगे। कार्यशाला में बोलते हुए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता टीडी भट्ट ने बताया कि विद्यार्थी कार्यशाला के दौरान सैद्धांतिक ज्ञान को हैंडस -ऑन के माध्यम से और सुदृढ़ कर सकते हैं। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यार्थियों से इस अवसर का सदुपयोग करने को कहा कार्यशाला में मुख्य सन्दर्भदाता राहुल शर्मा ने बताया कि किस प्रकार बच्चे न्यूनतम संसाधनों में अपने इन्नोवेटिव आईडियाज को मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।