अल्मोड़ा: एसएसजे में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को पीड़ित छात्रा के समर्थन में कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

की यह मांग

इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में ऐसी घटना होना दुर्भाग्य पूर्ण है। नाराज छात्रों ने विवि कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की। कहा कि बीते दिन विधि संकाय की एक छात्रा पर परिसर के दो शिक्षिकाओं ने दो अन्य छात्रों के साथ मिलकर उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया। कमरे में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं, डरा धमकाकर माफीनामा लिखवाया गया। पीड़ित छात्रा के शिकायत के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों ने संबंधित शिक्षिकाओं और छात्रों को तत्काल निलंबित करने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में अशोक सिंह, शिवम पंत, संतोष कुमार, आशा साह, ज्योति साह, भावना पांडे, भारती पांडे समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रही।