अल्मोड़ा: अटल टिंकरिंग लैब हवालबाग पहुंचे रैंगल स्कूल के छात्र, सीखीं रोबोटिक्स और AI की बारीकियां

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल के छात्र छात्राओं का एक दल पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब के भ्रमण पर पहुँचा ।

दी यह जानकारी

जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य और एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बच्चों को आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और 3 डी प्रिंटिंग के बारे में विस्तार से बताया l विद्यालय के प्रवक्ता टी डी भट्ट ने बच्चों से नये नये आईडिया सोचने व उन पर कार्य करने को कहा l विद्यार्थियों ने एटीएल में 3 डी प्रिंटर, डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम, टेलीस्कोप, आरडूनो , विभिन्न प्रकार के सेंसर , ओसिलोस्कोप आदि को देखा और इनकी कार्यप्रणाली को समझा।

इन्नोवेटिव मॉडल्स दिखाएं

राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों तरुण कनवाल, तन्नू बिष्ट, माही नेगी, साक्षी,मानसी कनवाल और सौरभ ने स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट होम, वाटर डिस्पेंसर आदि विभिन्न इन्नोवेटिव मॉडल्स को बच्चों को दिखाया। यह भ्रमण राजकीय इंटर कॉलेज रैगल के प्रधानाचार्य डॉ दीप जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण दल में सुरेश वर्मा, शांति गोस्वामी, विमल बहादुर और ललित रावत रहें। इस अवसर पर संजय पाण्डे,टी डी भट्ट, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, रेखा आर्या आदि उपस्थित रहें।