अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के छात्र सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व अन्य आधुनिक तकनीकों, उद्यमिता आदि के गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

सीखेंगे यह गुर

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व अन्य आधुनिक तकनीकों, उद्यमिता आदि के गुर सीखेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों में कौशल विकास संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) की व्यवस्था की गई है। कौशल विकास संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) के तहत वह इन कोर्सों का अध्ययन कर सकेंगे।