उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों व तीमारदारों को खास सुविधा मिलेगी।
मिलेगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इनके लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। इस विश्रामगृह में तीमारदारों के ठहरने, बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। दरअसल इसके लिए विश्राम गृह सुविधा के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्राम गृहों के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 1750 वर्गमीटर व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध की गई है। आगामी 20 वर्षों के लिए एमओयू वैध रहेगा।