अल्मोड़ा: छात्र-छात्राएं विकसित भारत युवा संसद के लिए कराएं पंजीकरण, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा यह मौका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं के लिए जरूरी जानकारी है। विकसित भारत युवा संसद का हिस्सा बनने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना पंजीकरण करना है।

कराएं पंजीकरण

इसके लिए छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर एक मिनट की विडियो अपलोड करना है और नौ मार्च तक अपना पंजीकरण करना भी अनिवार्य होगा। इच्छुक प्रतिभागी विकसित भारत पर अपनी राय बताते हुए की एक मिनट की वीडियो बनाकर पोर्टल पर अपलोड करें। वहीं जिले में भारत युवा संसद का आयोजक एसएसजे परिसर की एनएसएस इकाई बनी है।

मिलेगा यह मौका

बताया है कि जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों का राज्य स्तर राउंड के लिए चयन होगा। वहीं राज्य स्तर पर तीन प्रतिभागियों का चयन नेशनल राउंड के लिए होगा। वहीं राज्य के शीर्ष चयनित प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित भारत युवा संसद में हिस्सा लेंगे।