अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में दो साल के बच्चे का हुआ पलक का सफल ऑपरेशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग ने दो साल के बच्चे की आंख से कट चुकी पलक का सफल ऑपरेशन किया है।

चोट लगने से दो साल के बच्चे की आंख से कट चुकी पलक का सफल ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार नेत्र रोग विभाग की डॉ. रुचिका जोशी ने बताया कि बीते रविवार को दो साल के बच्चे की आंख में चोट लगने से उसकी पलक कट गई। जिस पर परिजन उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत थी, लेकिन डाॅक्टरों ने स्थिति के चलते बेस में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

बेस अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन

जिसके बाद चिकित्सकों की टीम को दो घंटे तक ऑपरेशन के बाद पलक आंख से जोड़ने में सफलता मिली।