नगर के समीपवर्ती ऐरोड़ गांव रानीखेत निवासी होनहार छात्र सूरज सिंह मेहरा ने सीडीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बचपन से ही मेधावी और प्रतिभावान रहे सूरज ने प्राथमिक शिक्षा नगर के कनोसा कॉन्वेंट स्कूल से पास करने के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की।
सीडीएस की तैयारियों में जुट गए
केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट करने के बाद वह सीडीएस की तैयारियों में जुट गए। पहले ही प्रयास में उनका सीडीएस के लिए चयन हो गया। उन्हें 112वीं रैंक मिली है। सूरज के पिता नर सिंह मेहरा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।जबकि माता नंदी मेहरा गृहिणी हैं।
शुभकामनाएं दीं
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी ने सूरज की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।