April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 29 जुलाई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे। कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जा सकता है। किसी मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत और समय आपके फेवर में हो सकते हैं। आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको बहुत बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी। लेकिन घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर जरूरत से ज़्यादा खर्चा न करें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। किए गये कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अधिकारी आज खुश रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। आज कुछ वित्तीय समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आपको पुराने कर्ज को वापस करने में कई समस्याएं आ सकती हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी मित्र के सहयोग से काम में तरक्की मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके कामकाज में या उनको करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में मन कम लगेगा। काम कम होगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।