अल्मोड़ा: हर्षोल्लास से मनाई गयी स्वामी तुरियानंद की 162वीं जयंती, भंडारे का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 24 जनवरी को रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वामी तुरियानंद की 162वीं जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया।

भंडारे का आयोजन

इस मौके पर आश्रम परिसर में प्रातः बेला में साधुजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और मंगल आरती की। इसके बाद विधि विधान अनुकूल पूजा अर्चना,तथा हवन आयोजित हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर तथा अतिथिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रतिभाग करने का किया आह्वान

रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के हिमालय में आश्रम स्थापना के संकल्प को उनके गुरुभाई तुरियानांद और शारदानंद ने अल्मोड़ा में इस आश्रम की स्थापना की। स्थापना के बाद देश विदेश से साधुजन और भक्तजन यहां के पवित्र माहौल में आध्यात्मिक चिंतन मनन करते हैं। महाराज ने गणमान्य नागरिकों से इस आश्रम की आध्यात्मिक,सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।