उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक इन्फ्लूएंजा ‘ए’ (स्वाइन फ्लू) के 57 मामले सामने आ चुके हैं।
इतने मामले दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी ने बताया कि मंगलवार तक प्रदेश में कुल 57 मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 52 मामले अकेले देहरादून जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले में 3 और हरिद्वार जिले में 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए सभी अस्पतालों और अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
घबराएं नहीं
साथ ही स्वास्थ्य निदेशक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस बीमारी से घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि यह मानसून और सर्दियों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की तरह ही है, जो आराम करने, पैरासिटामोल लेने और तरल पदार्थों के सेवन से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।