अल्मोड़ा: जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, रामकृष्ण कुटीर आश्रम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल रविवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंदकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलते हेतु किया प्रेरित

इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें नगर के ब्राइट एंड कार्नर पर स्थित रामकृष्ण कुटीर आश्रम में जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश को आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार रखे।

सामग्री का वितरण

इस कार्यक्रम के दौरान आश्रम की ओर‌ से निर्धन परिवारों को जरूरी खाद्यान्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज, नीरज भट्ट, भुवन जोशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।