उत्तराखंड: माता-पिता ने छह दिन के नवजात का किया देहदान, पेश की अनोखी मिसाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक मामला सामने आया है। यहां‌ एक दंपती ने छह दिन के नवजात का देहदान किया है।

दंपति ने पेश की मिसाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के अदनी रौंतल गांव निवासी मनोज लाल की पत्नी विनीता देवी गर्भवती थी। बीते छह जनवरी को महिला को प्रसव हुआ। जन्म के समय से ही बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर परिजन बच्चे को लेकर ऋषिकेश एम्स अस्पताल गए। यहां चिकित्सकों ने नवजात का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के तीन दिन बाद बीते शनिवार को नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद दंपती ने ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को नवजात का देहदान किया है।ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉक्टर आरके रोहतगी को बच्चे की देह सौंपी गई।