अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला गंगा सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम विनीत तोमर ने पूर्व में दिए गए निर्देशों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नदियों में कूड़ा फेंकने वालों लोगों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए ।
डीएम ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में पूर्व में दिए निर्देश पर कार्रवाई की समीक्षा की
बैठक में डीएम ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रम में किए गए कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि नदी किनारे पड़ने वाले शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन किया जा रहा या नहीं इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि हम अपने जनपद की नदियों को स्वच्छ रख सकें। उन्होंने समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाने, नदियों में कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौंधारोपण करने के दिए निर्देश
कोसी पुनर्जनन अभियान समन्वयक को निर्देश दिए कि कोसी नदी व सहायक नदियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाए। साथ ही नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए।
मौजूद रहे
सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, डीएफओ दीपक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।