अल्मोड़ा: विद्यार्थियों को इंटरनेट के बताएं सकारात्मक उपयोग, अनजान लिंक व संदेशों से भी किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को साइबर सुरक्षा की जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सतर्क उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, पासवर्ड सुरक्षा एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर साइबर अपराधों से किस प्रकार बचाव किया जा सकता है।

दी यह जानकारी

इस अवसर पर विद्यार्थियों को इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग, अनजान लिंक व संदेशों से बचने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। वहीं कर्मचारियों को भी सरकारी एवं कार्यालयीन कार्यों में साइबर सुरक्षा मानकों के पालन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यशाला का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय द्वारा किया गया ।