अल्मोड़ा: कल से होगा दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का आगाज, सांस्कृतिक झांकी से होगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुमाऊँ महोत्सव का आगाज होने वाला है। जो कल से शुरू होगा।

कुमाऊँ महोत्सव का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह दस दिवसीय कुमाऊ महोत्सव एसएसजे परिसर के खेल मैदान सिमकनी में आयोजित होगा। महोत्सव का शुभारंभ नगर के नंदादेवी मंदिर से आगामी 26 अगस्त को भव्य सांस्कृतिक झांकी के साथ किया जाएगा। प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई।

होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा। बताया कि महोत्सव में अन्य राज्यों से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। जबकि हर दिन स्टार नाइट में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि दस दिन तक चलने वाले महोत्सव में कवि सम्मेलन, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां, ऐपण, मेहंदी, मटकी फोड़, कुमाऊनी दुल्हन सजाओं समेत आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

रहें मौजूद

यहां प्रेस वार्ता में अमरनाथ सिंह नेगी, विनीत बिष्ट, दीपक कुमार, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे।