अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में निर्माण कंपनी के जीएम से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस में दी तहरीर
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में भवनों का निर्माण कार्य एक कंपनी कर रहीं हैं। जिसमें इस कंपनी के जनरल मैनेजर से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित मैनेजर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली में कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश त्यागी ने तहरीर सौंपी है। बताया है कि 21 अगस्त की रात साढ़े दस बजे उनका स्टोर सहायक आशीष शुक्ला किसी काम से बाहर आया। इस पर दूसरी कंपनी के तीन सुरक्षा गार्ड ने नशे की हालत में स्टोर सहायक के साथ मारपीट की और मोबाइल छीना। इसके बाद दूसरे दिन आशीष जीएम की मध्यस्थता में मोबाइल वापस दिलवाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही ही वह सुरक्षा गार्ड अपने साथ स्थानीय लोगों के साथ ऑफिस में आया और गाली-गलौज की और कम्पनी का काम को भी बंद करने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। वहीं वह शुक्रवार को एक बार फिर दफ्तर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कंपनी के वाहनों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने देने की धमकी दी।
जांच की शुरू
जिसके बाद इस मामले को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।