अल्मोड़ा: गांवों में लगातार बढ़ रहा गुलदार का आतंक, दहशत में ग्रामीण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

गुलदार की सक्रियता

मिली जानकारी के अनुसार जिले के माट, मटेना, घनेली, कुटगोली, मटेला, कोसी, पाखुडा, महतगांव आदि गांवों में गुलदार की सक्रियता है जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। यहां गुलदार लगातार मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। इससे पशुपालकों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है।

पिंजरा लगाने की मांग

जिस पर वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने का प्रयास करने की मांग की है।