अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बना हुआ है। जो आते जाते लोगों पर हमला भी कर देते हैं। जिस पर नौ माह में जिला अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के कुल 1339 मामले आ चुके हैं।
इतने मामले आए सामने
मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 से अब तक 1339 लोगों को बंदर, लावारिस कुत्ते, बिल्ली हमला कर घायल कर चुके हैं। जिसमें नगर के धारानौला, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला, ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली समेत हर जगह आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बना हुआ है।