पिथौरागढ: गुलदार की दहशत, 09 बकरियों को बनाया निवाला

पिथौरागढ में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां गुलदार ने अब तक नौ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के नाचनी के समकोट गांव में गुलदार का जोड़ा घूम रहा है। बताया कि यहां की महिला खिमुली देवी बकरियों को चरने के लिए छोड़ गयी थी। तभी गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में नौ बकरियों की मौत हुई है। प्रभावित महिला को नुकसान का मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। गुलदार के आतंक से लोग दहशत में है।