अल्मोड़ा: हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण को केंद्र सरकार की मंजूरी, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।

लोगों को मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब जल्द इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पहाड़ों की कठिन और समय लेने वाले यात्रा आसान हो जाएगी। अब हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक ग्रीन फील्ड हाईवे तैयार किए जाने की योजना पर कार्य होने लगा है।

कहीं यह बात

इस संबंध में अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री, भारत सरकार ने बताया कि सीमांत क्षेत्र को देखते हुए ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरी मिली है। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बनने से यातायात सुगम होगा। सीमांत जिलों से कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।