अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग हुई तेज..डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी पार्क में हुआ धरना प्रदर्शन

समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका स्थानीय जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है। संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन हुआ।

डीडीए समाप्ति तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

मौजूद रहे

इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सभासद हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, महेश चंद्र आर्या, चंद्रकांत जोशी, हर्ष कनवाल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणी भट्ट, नारायण दत्त पांडे, महेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन जोशी, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, एमसी कांडपाल, हीरा देवी विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।