अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों के लिए चयन के लिए तिथि सामने आई है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर में 20 सितंबर से पांचवीं राज्य स्तरीय ओलंपिक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए जिले की महिला और पुरुष कबड्डी टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिस पर जिले की टीम का चयन 17 सितंबर को स्टेडियम के खेल मैदान में सुबह सात बजे से किया जाएगा।