अल्मोड़ा: चंद्र ग्रहण पर बंद रहें जागेश्वर धाम व जिलेभर के मंदिरों के कपाट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि से चंद्र ग्रहण लग गया था। इस चंद्र ग्रहण के कारण शनिवार को जिलेभर के मंदिरों के कपाट बंद रहे।

चंद्र ग्रहण पर बंद रहें कपाट

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुरोहित विजय दत्त जोशी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:05 बजे चंद्र ग्रहण शुरू हुआ, जो रविवार सुबह तक रहा। ऐसे में जिले के प्रसिद्ध नंदादेवी, जागेश्वर धाम, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर आदि मंदिरों के कपाट बंद रहे। इस दौरान श्रद्धालु भी मंदिर नहीं पंहुचे।