अल्मोड़ा: छह केंद्रों में आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

उत्तराखंड लोक सभा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 807 ने परीक्षा दी। वहीं 1150 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

कुल पंजीकृत 1957 में से 807 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी:

रविवार को अल्मोड़ा नगर के सोबन सिंह जीना परिसर के अपर, मीडिल, लोअर कैंपस, विवेकानंद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एडम्स इंटर कॉलेज में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आोजित की गई। सुबह 10 से दिन में 1 बजे तक एक पाली में आयोजत परीक्षा में कुल 1957 पंजीकृत थे। जिसमें 807 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए,
जबकि 1150 परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

कोविड 19 के नियमों का रखा गया ध्यान:

परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मंल स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।

सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न:

नोडल अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।