अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव’ के आयोजन को लेकर बीते कल बुधवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
आज से आयोजन
जिसमें आयोजकों ने जानकारी दी कि आज गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। बताया कि यह 28 अक्तूबर तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का भी विमोचन किया गया।