अल्मोड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य सुधार आंदोलन जारी, सैकड़ों संख्या में शामिल हुए लोग, रखी यह बातें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अल्मोड़ा के स्वास्थ्य सुधार आंदोलन को लेकर अल्मोड़ा गांधी पार्क चौघानपाटा में आंदोलन जारी है‌। इस मौके पर आज 20 दिसंबर को सैकड़ो संख्या में लोग इस आंदोलन में शामिल हुए।

इन मुद्दों पर रखी बातें

इस सभा में कई वक्ताओं ने पहाड़ के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ,रेफर सिस्टम,खून की जांच , डॉक्टर द्वारा बाहर से लिखी जाने वाली दवाई, जन औषधि केंद्र में दवाइयां ना होना,आदि स्वास्थ्य की स्थिति पर अपनी बात रखी। वहीं कई ग्राम प्रधानों ने धरना स्थल पर आकर इस आंदोलन में समर्थन दिया। साथ ही व्यापार मंडल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड लोक वाहिनी,धर्म निरपेक्ष मंच, राष्ट्रनीति संगठन, पर्वतीय कृषि समिति, हिन्दू सेवा समिति,लोक कलाकार संघ, छात्र संघ आदि संगठनों ने आन्दोलन को समर्थन दिया।

रहें मौजूद

आज धरने में नंदन सिंह बिष्ट,मुकेश सिंह बिष्ट,सूरज, आर्या,यूकेडी से दिनेश जोशी गिरीश नाथ गोस्वामी,दीपा जोशी, मोहित शाह,किरण मेहरा, निशांत भट्ट, पुष्कर सिंह,सुजीत टम्टा,आरती आर्या आदि आंदोलनकारी मौजूद रहें।