अल्मोड़ा: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बिना विलम्ब शुल्क के किया गया विस्तारित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम  सेमेस्टर की  ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बिना विलम्ब शुल्क के  विस्तारित कर दिया गया है ।

5 अप्रैल तक भर ले फॉर्म

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि  माननीय कुलपति जी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र: 2021-22 स्नातक प्रथम  सेमेस्टर की परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को दिनांक: 30 मार्च 2022 से दिनांक: 5 अप्रैल,2022 तक बिना विलंब शुल्क तथा दिनांक: 6 अप्रैल,2022 से दिनांक: 10 अप्रैल,2022 तक विलंब शुल्क रुपया 300 अतिरिक्त के साथ विस्तारित कर दिया है।