अल्मोड़ा: माँ नंदा-सुनंदा डोला शोभा यात्रा के मद्देनजर कल, यानी 23 सितंबर 2026 को अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। नगर में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने दोपहर 12:00 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
यातायात व्यवस्था में मुख्य बदलाव
• मार्ग परिवर्तन: हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत और कौसानी की ओर जाने वाले सभी चौपहिया वाहनों को धारानौला और बेस तिराहा होते हुए लोअर माल रोड से भेजा जाएगा।
• लिंक रोड पर पाबंदी: जलाल तिराहे से मुख्य बाजार की ओर किसी भी चौपहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
• LR साह रोड रहेगा जीरो ज़ोन: एनटीडी से शिखर होटल की ओर आने वाले सभी दोपहिया व चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस पूरे मार्ग को ‘जीरो ज़ोन’ घोषित किया गया है।
• एनटीडी से आने वाले वाहन: एनटीडी की तरफ से बाजार जाने वाले वाहनों को धारानौला या शैलबैंड मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
• भारवाहकों पर सुबह से रोक: करबला तिराहे से माल रोड पर सभी प्रकार के मालवाहक और भारवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 09:00 बजे से ही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
की यह अपील
अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे शोभा यात्रा के दौरान जारी किए गए ट्रैफिक प्लान का पालन करें और नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।